24 अगस्त 2022

Excel-Vlookup & Hlookup

 Vlookup में "V" का मतलब वर्टिकल और "Lookup" मतलब खोजना होता है।

एक्सेल में इसका प्रयोग किसी बड़े डाटा में से किसी खास वैल्यू को ढूंढने के लिए किया जाता है। अगर हम एक एक करके बड़े डाटा में किसी वैल्यू को ढूंढेंगे तो यह एक मुश्किल काम है और इसमें बहुत ही समय लग जाता है। लेकिन Vlookup का प्रयोग कर के हम खास वैल्यू को आसानी से और बहुत ही तेजी से एक्जेक्ट, एप्रोक्सिमेट दोनों तरह की सूचना या वैल्यू के अनुसार ढूंढ सकते हैं।
Vlookup फार्मूला का प्रयोग करने से पहले इसके सिन्टैक्स को समझते हैं।
syntax:- “=vlookup (lookup_value, table_array,col_index num [range_lookup])”

Lookup_Value: यह Vlookup फंक्शन का पहला आर्गुमेंट है। इसमें हम वह वैल्यू दर्शाते है जिसे अपने पूरे डाटा के अंदर ढूँढना होता है।
Table_Array: यह Vlookup फंक्शन का दूसरा आर्गुमेंट है। इसमें हम जिस डाटा में वैल्यू को ढूंढना है , उस पूरे डाटा की रेंज को यहाँ पर दर्शाते है।
Col_index_num :यह Vlookup फंक्शन का तीसरा आर्गुमेंट है। इसमें हमें जिस कॉलम से कोई सूचना ढूंढनी होती है उस कॉलम का नंबर हम इसमें हम दर्शाते है।
Range_Lookup : इसमें हमे True या False दो ऑप्शन मिलते है। इसमें हमे एक्जेक्ट वैल्यू के लिए False और एप्रोक्सिमेट वैल्यू के लिए True को चुनते हैं। अगर इसमें हम True और False में से कोई भी ऑप्शन सेलेक्ट नहीं करते तो By Default “True” ऑप्शन सेलेक्ट हो जाता है। Vlookup & Hlookup को प्रैक्टिकली समझने और जानने के लिए नीचे के वीडियो को देखते हैं।

 

https://youtu.be/mulIjoLh-3w

 

Hlookup में "H" का मतलब हॉरिजोंटल और "Lookup" मतलब खोजना होता है।
एक्सेल में इसका प्रयोग किसी बड़े डाटा में से किसी खास वैल्यू को ढूंढने के लिए किया जाता है। अगर हम एक एक करके बड़े डाटा में किसी वैल्यू को ढूंढेंगे तो यह एक मुश्किल काम है और इसमें बहुत ही समय लग जाता है। लेकिन Hlookup का प्रयोग कर के हम खास वैल्यू को आसानी से और बहुत ही तेजी से एक्जेक्ट, एप्रोक्सिमेट दोनों तरह की सूचना या वैल्यू के अनुसार ढूंढ सकते हैं।
Hlookup फार्मूला का प्रयोग करने से पहले इसके सिन्टैक्स को समझते हैं।
syntax:- “=hlookup (lookup_value, table_array,row_index num [range_lookup])”

Lookup_Value: यह Hlookup फंक्शन का पहला आर्गुमेंट है। इसमें हम वह वैल्यू दर्शाते है जिसे अपने पूरे डाटा के अंदर ढूँढना होता है।
Table_Array: यह Hlookup फंक्शन का दूसरा आर्गुमेंट है। इसमें हम जिस डाटा में वैल्यू को ढूंढना है , उस पूरे डाटा की रेंज को यहाँ पर दर्शाते है।
row_index_num :यह Hlookup फंक्शन का तीसरा आर्गुमेंट है। इसमें हमें जिस रो से कोई सूचना ढूंढनी होती है उस रो का नंबर हम इसमें हम दर्शाते है।
Range_Lookup : इसमें हमे True या False दो ऑप्शन मिलते है। इसमें हमे एक्जेक्ट वैल्यू के लिए False और एप्रोक्सिमेट वैल्यू के लिए True को चुनते हैं। अगर इसमें हम True और False में से कोई भी ऑप्शन सेलेक्ट नहीं करते तो By Default “True” ऑप्शन सेलेक्ट हो जाता है। 

 https://youtu.be/mulIjoLh-3w

Excel-Vlookup & Hlookup

  Vlookup में "V" का मतलब वर्टिकल और "Lookup" मतलब खोजना होता है। एक्सेल में इसका प्रयोग किसी बड़े डाटा में से किसी खास व...